PM Kisan 21th Installment: किसानों की 21वीं किस्त जारी, आज से मिल रहे दो हजार रुपया
PM Kisan 21th Installment: देशभर के किसानों के लिए आज का दिन थोड़ा सुकून लेकर आया है। कई दिनों से लोग मोबाइल पर मैसेज चेक करते फिर रहे थे कि कब किस्त आएगी और आज आखिर वह इंतजार खत्म हो गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में पहुंचनी शुरू हो गई है। जिन किसानों की e KYC और जमीन का सत्यापन समय पर पूरा हो गया था उन्हें दो हजार रुपया सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जा रहा है। यह राशि रबी सीजन की तैयारी के समय काफी राहत देती है और किसान इस मदद से खाद बीज और बाकी जरूरी खर्च निकाल पाते हैं।
PM Kisan 21th Installment Release अपडेट
सरकार ने इस बार भी पारदर्शिता बनाए रखते हुए केवल उन्हीं किसानों को किस्त भेजी है जिनका नाम लाभार्थी सूची में दर्ज है। जैसे ही राशि खाते में पहुंचती है तो किसानों को बैंक की तरफ से मैसेज भी मिल रहा है। कुछ किसानों के मोबाइल पर देर से मैसेज आता है जिससे उन्हें लगता है कि पैसा नहीं आया है पर असल में वह खाते में पहुंच चुका होता है। इस किस्त का सीधा उद्देश्य किसानों पर आर्थिक बोझ कम करना है ताकि बुवाई और खेती से जुड़े काम समय से हो सके। कई किसान सुबह से बैंक पासबुक अपडेट कराने की लाइन में भी लगे दिख रहे हैं।
LPG Subsidy: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना, इन लोगों को नहीं मिलेगी सब्सिडी!
PM Kisan Yojana के लिए पात्रता
योजना का लाभ हर किसी को नहीं मिलता है। इसके लिए सरकार ने कुछ पात्रताएं तय की हैं जिन्हें पूरा करना जरूरी है –
- किसान के नाम पर कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
- किसान स्वयं उस जमीन पर खेती कर रहा हो।
- e KYC पूरी होनी चाहिए।
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
- बैंक खाता NPCI मैपिंग में होना चाहिए।
- एक परिवार में एक ही सदस्य को लाभ मिलता है।
- सरकारी नौकरी वाले या आयकरदाता लाभ नहीं ले सकते।
PM Kisan 21th Installment Status Check कैसे करें?
कई किसान अभी भी यह जानने को परेशान हैं कि उनके खाते में किस्त आई या नहीं। यह जानने के लिए सरकार ने ऑनलाइन सुविधा दी है। सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलनी है। इसके बाद Farmers Corner में जाना है और Beneficiary Status चुनना है। यहां आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालने पर किस्त की पूरी स्थिति सामने आ जाती है। अगर किस्त रुकी है तो कारण भी साफ लिखा आता है जिससे किसान समय पर सुधार कर सकें। कई बार जमीन सत्यापन या KYC में गलती होने पर किस्त अटक जाती है।
Gold Price New Update: सोने के दामों में भारी गिरावट, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ सोना!
अगर किस्त नहीं आई तो क्या करें
अगर आपके खाते में अभी तक दो हजार रुपया नहीं आया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले अपनी e KYC चेक कर लें कि वह पूरी है या नहीं। इसके बाद नजदीकी बैंक जाकर NPCI मैपिंग अपडेट कराएं। अगर जमीन का रिकॉर्ड गलत है तो कृषि विभाग में जाकर उसे सुधारना जरूरी है। जैसे ही ये सभी प्रक्रियाएं पूरी हो जाती हैं अगली किस्त अपने आप खाते में आ जाती है। कई किसान मोबाइल नंबर बदल देने या बैंक खाता बदलने के बाद अपडेट नहीं करते जिससे भुगतान अटक जाता है इसलिए सभी जानकारी सही रखना जरूरी है।